मैनपुरी से चुनाव लड़ सकती हैं संघमित्रा
लखनऊः बदायूं जिले में भाजपा सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य मैनपुरी से चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी संघमित्रा मौर्य को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बना सकती है। इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसमित से सहमति गांगी है। आपको बता दें कि भाजपा ने बदायूं लोकसभा सीट से संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया है।
इस सीट पर अपने युवा और तेजतर्रार ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है। दुर्विजय सिंह शाक्य का जन्म 12 फरवरी 1977 को जिले के ब्लॉक समरेर के गांव ब्राह्मपुर में वैध रामलाल शाक्य के परिवार में हुआ था। उनकी माताजी रामकुंवरि का निधन पिछली वर्ष ही हुआ था। वे पांच भाई और तीन बहन हैं। भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। उनके भाई देवेंद्र शाक्य गांव के कई वर्षों से प्रधान हैं। उनका भी दातागंज क्षेत्र की राजनीति में बहुत प्रभाव है।