हाथरस से भाजपा सांसद की हार्टअटैक से मौत, टिकट कटने का था टेंशन
हाथरस से भाजपा सांसद की हार्टअटैक से मौत, टिकट कटने का था टेंशन
यूपी डेस्कः हाथरस से भाजपा सांसद 65 साल के राजवीर दिलेर का निधन हो गया है। बुधवार को वे अलीगढ़ आवास पर अचानक बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रजनी दिलेर ने रोते हुए कहा, मैंने बहुत समझाया, टेंशन मत लो। मगर वह मान नहीं रहे थे।
टिकट कटने के बाद से लगातार टेंशन में थे। वहीं सीएम योगी ने निधन पर दुख जताया है। राजवीर दिलेर 2017 में पहली बार हाथरस की इगलास विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से टिकट दिया और 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते। राजवीर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से 4 बार सांसद रहे थे।