• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गैंगरेप का खुलासाः जीजा और साथी ने दिया वारदात को अंजाम

Posted on: Mon, 01, May 2023 10:35 AM (IST)
गैंगरेप का खुलासाः जीजा और साथी ने दिया वारदात को अंजाम

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। जिलं में चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ हुये गैंगरेप का पुलिस ने खुलासा करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती अर्धनग्न हालत में वह गांव के बाहर एक बाग में बेहोश मिली थी। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। गोरखपुर मेडिकल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने पिटाई और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की के सलवार सहित अन्य कपड़े एक पेड़ के पास मिले थे। यहां पानी की बोतल और सिंवंई मिली हैं। इससे लगभग दो सौ मीटर दूरी पर युवती बेहोशी की हाल में पड़ी थी। उसके शरीर के ऊपर के वस्त्र मात्र थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो भाई हैं जो मुंबई में रहते हैं। जबकि भाभी अपने मायके गई थी। पिता पुत्री दोनों ही घर पर थे। ऐसे में युवती बाग तक कैसे पहुंच गई और उसके साथ यह घटना घटित हुई। इसके लेकर लोगों तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को युवती के जीजा और उसके एक साथी ने अंजाम दिया था। युवती ने जब विरोध किया, तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस पिटाई से पीड़िता बेहोश हो गई। दोनों उसे मरा हुआ समझ मौके से फरार हो निकले। एसओजी, सर्विलांस सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने चिल्हिया थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम की पूछताछ में अभियुक्त अतीउल्लाह उर्फ मुन्नू ने बताया गया कि पीड़िता रिश्ते में उसकी साली लगती है।

घटना के दिन मुन्नू ने उससे फोन पर बात की थी और रात में खेत में मिलने के लिए बुलाया था। युवती रात को खाना लेकर खेत पर पहुंची। इसके बाद मुंहबोले जीजा ने युवती के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। इस दौरान मुन्नू के गांव का लड़का जीशान भी था। दोनों ने बताया कि युवती उनका विरोध कर रही थी। इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। युवती ने जब शोर मचाना चाहा, तो दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया। जब वह ज्यादा विरोध करने लगी तो दोनों ने मिलकर उसके चेहरे व शरीर पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। जब वो बेहोश हो गई, तो उसे मरा हुआ समझ दोनों मौके से फरार हो निकले।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट