• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संत कबीर नगर में आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा, दिया स्वच्छता का संदेश

Posted on: Thu, 04, Aug 2022 10:29 AM (IST)
संत कबीर नगर में आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा, दिया स्वच्छता का संदेश

संतकबीर नगर, उ.प्र.। जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल विधानसभा के जसवल भरवलिया ग्राम सभा मे तिरंगा शाखा लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेवक रमेशचंद्र यादव व आलोक श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के बाद बखिरा मोती झील की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जिले में तिरंगा शाखा के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के स्वयं सेवक साफ़-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर संतोष तिवारी के नेतृत्व में कमलेश मणि त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, मनीष मिश्र, अश्वनी यादव, मनीष गुप्ता, पंकज कुमार, निकेत साहनी, प्रिंस तिवारी, अनूप शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सूर्य नाथ शर्मा, हरिशंकर तिवारी संकेत सैकड़ो ग्रामवासियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।