• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

मेघवाल समर्थको ने किया पूनिया का स्वागत, रखी अंतिम छोर के किसानों की समस्या

Posted on: Sun, 27, Mar 2022 9:39 AM (IST)
मेघवाल समर्थको ने किया पूनिया का स्वागत, रखी अंतिम छोर के किसानों की समस्या

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) 26 मार्च भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां का आज पीलीबंगा विधानसभा क्षैत्र के गांव खूनी चक सिहपुरा मे किसान नेता व भाजपा जिला मंत्री हंसराज भुवांल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।हंसराज भुवांल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करवाया कि भाखड़ा प्रणाली की समस्त नहरो की टेलो (अन्तिम छोर) के सिचाई खाले अभी तक कच्चे पङे है।

सिचाई पानी का अभाव है और कच्चे खालो मे पानी व्यर्थ जाता है। अन्तिम छोर पर जमीनी पानी भी लवणीय है जो कि खेती के लिए उपयुक्त नही है। आज तक की समस्त सरकारो ने अन्तिम छोर के किसानो की अनदेखी की है। सतीश पूनियां ने क्षैत्र के किसानों व जन प्रतिनिधियों को सिचाई पानी की समस्या व कच्चे खालो की समस्या को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है। गांव खूनी चक सिहपुरा मे 13 जुलाई 2019 को प्रदेश संयोजक रहते हुए सतीश पूनियां ने आंवला का पेङ लगाया था। आज पूनियां दोबारा उसी पेङ को पानी दिया व इस पेङ की सार संभाल करने वाले किसान बुजुर्ग सरदार जरनैल सिंह गिल को धन्यवाद दिया व प्रशंसा की।

किसानो ने फसलो के बढते भावो की खुशी स्वरूप गेहू के पौधों का गुच्छा प्रतीक स्वरूप भेंट किया। भाजपा के चार राज्यों में जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनियां व भाजपा के पक्ष मे जमकर नारेबाजी की। पीलीबंगा विधानसभा क्षैत्र से कैलाश मेघवाल के समर्थकों की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गयाद्य इस अवसर पर पीलीबंगा देहात मंडल अध्यक्ष सुशील गोदारा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रणजीत सिंह बराड़, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप सारडीवाल, एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ नायक, सूरांवाली संरपंच प्रतिनिधि काशीराम सहारण, सुभाष सहारण, पूर्व संरपंच रामकुमार गर्ग, पुर्व संरपंच रघुवीर भुल्लर, मंडल महामंत्री तेजासिह, बी के 33 अध्यक्ष परमजीत सिंह “कौरी“ बी के अध्यक्ष सतपाल सिद्ध, सुखविंदर भुल्लर, सुशील सहारण, अजायब सिह सरां, दर्शन वर्मा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप