• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तीन दिवसीय मरियालय दिवस का भव्य शुभारंभ

Posted on: Mon, 14, Oct 2019 9:54 AM (IST)
तीन दिवसीय मरियालय दिवस का भव्य शुभारंभ

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) बाराचंवर ब्लाक स्थित करीमुद्दीनपुर थाना के ग्रामीण क्षेत्र में हार्टमनपुर मिशन मे दुःख निवारीका माता मरियम का तीन दिवसीय मरियालय दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को सायंकाल दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा व वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष फादर युजिन जोसफ. फादर मैथ्यू. फादर जान अब्राहम.फादर सुशील. फादर फेलिक्स राज सिस्टर सुपिरियर संध्या के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बोर्डिंग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व सांसद के द्वारा हार्टमन पुर र्बोंर्डंग के लिए पच्चीस हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। धर्माध्यक्ष फादर युजिन के द्वारा सभी को मरियालय की शुभकामनाएं दी गयी। फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन के द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियों. जनप्रतिनिधियों. पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। धर्माध्यक्ष फादर युजिन के द्वारा माता मरियम के यहाँ ध्वजारोहण कर विधि विधान से ध्वजारोहण कर माता मरियम की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हार्टमनपुर मिशन मे हर वर्ष दुःख निवारीका माता मरियम का मरियालय दिवस बडे ही धुम धाम से मनाया जाता है।

यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा जिसमे वाराणसी धर्म प्रांत के मिशनरी समुदाय के लोग बाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर ,मिर्जापुर. शाहगंज. बक्सर.चंदौली तथा आजमगढ़ से पहुंच कर इस धर्म यात्रा मे शामिल होते है। सभी श्रद्धालु तीन दिन तक भजन किर्तन करते है। आखरी दिन माता मरियम की झाँकी निकलती है। यह झांकी हार्टमन पुर मिशन से चल कर हार्टमन इण्टर कालेज में जाकर पुनः हार्टमन पुर मिशन में वापस लौट आती है। इस शोभा यात्रा में महिलाएं पालकी में माता मरियम की प्रतिमा लेकर अपने कंधे पर उठाये चलती है। सुरक्षा के लिए करीमुद्दीनपुर थाने के एस आई एवम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस तीर्थ मे आये हुये सभी आगंतुकों के प्रति आभार हार्टमन इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा ज्ञापित किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।