• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराध चरम पर

Posted on: Mon, 21, Oct 2019 3:13 PM (IST)
पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराध चरम पर

वाराणसीः (शिवम सिंह चौहान) उ.प्र. में अपराध सिर चढकर बोल रहे हैं। जनता कह रही है मुख्यमंत्रह से प्रदेश नही संभल रहा है। ताजा मामला वाराणसी का है। यहां कैंट के अशोक विहार कालोनी में रविवार रात पूर्व डीआइजी सभाजीत सिंह के बिल्डर बेटे बलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बलवंत अशोक विहार कालोनी में एक अपने मित्र के यहां दावत पर गए थे। वहां पार्टनरों के बीच कहासुनी के दौरान एक पार्टनर ने बलवंत पर गोली चला दी।

आननफानन में बलवंत को मेडकिल नर्सिंग होम ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलवंत के मौत की खबर मिलते ही मित्रों व परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस के एक नेता और बिल्डर पर हत्या का आरोप लगा है। हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। आरोपित कांग्रेसी नेता के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े बलवंत सिंह सत्य साई बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पार्टनर थे। कंपनी में इन दिनों विवाद चल रहा है। रविवार को गोपाल सिंह के पहाड़िया अशोक विहार कालोनी में मीटिंग बुलाई गई थी। बलवंत बुलेटप्रूफ गाड़ी से निकले थे मीटिंग के लिए।

बताते हैं मीटिंग में तीसरे पार्टनर कांग्रेस नेता पंकज चौबे के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। बलवंत अपनी बुलेटप्रूफ कार और लाइसेंसी पिस्टल के साथ गए थे। मीटिंग के दौरान खानपान की भी व्यवस्था थी। देर रात अचानक बलवंत गोपाल सिंह के घर के बाहर आये। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनके चालक ने देखा कि बलवंत के पेट से खून निकल रहा था। चालक उन्हें लेकर अस्पताल भागा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह ने अभी तक की पूछताछ में बताया है कि गोपाल सिंह के निकलने से कुछ देर पहले पंकज चौबे वहाँ से निकल चुका था।

पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराधों पर एक नजर

02 अगस्त आदमपुर थाना छेत्र के गोलगड्डा में सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या। 17 अगस्त कैंट थाना छेत्र के हुकुलगंज में जूता व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या। 12 अगस्त लंका थाना के नरोत्तमपुर में निवेदिता स्कूल की शिक्षिका की सिर कूचकर हत्या। 3 सितम्बर को कैंट थाना छेत्र के मंडाव में दिव्यांग चायपान विक्रेता दिलीप पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। 8 सितम्बर को सारनाथ थाना छेत्र के खजुही गाँव में वृद्धा की गोली मारकर हत्या।

29 सितम्बर को चेतगंज थाना छेत्र के कालिमहाल मे तीर्थपुरोहित व उनकी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। 23 सितम्बर को लंका थाना छेत्र के बीएचयू कैंपस के अंदर चाय विक्रेता रामजतन की सिर कूचकर हत्या। 30 सितम्बर को शिवपुर थाना छेत्र के सदर तहसील में बस संचालक व प्रॉपर्टी डीलर नितेश सिंह बबलू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। 11अकटुबर को भेलूपुर थाना छेत्र के बजरडीहा में किशोर छोटू शेख की चाकुओं से गोदकर हत्या। 20 अकटुबर को सारनाथ थाना छेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।