• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

पर्यावरण के प्रति समर्पित दक्ष प्रजापति का जन्मदिन

Posted on: Thu, 18, Jul 2019 8:43 AM (IST)
पर्यावरण के प्रति समर्पित दक्ष प्रजापति का जन्मदिन

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) अबोहर की यूथ कम्युनिटी के कुछ सदस्यो ने जलालाबाद जाकर वहां की कम्युनिटी के साथ मिलकर गुरु दक्ष महाराज जी का जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम को पर्यावरण के प्रति समर्पित रखते हुए जन्मदिन पर शहर को ग्रीन सिटी बनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए 200 पौधे भी बांटे। इनके द्वारा मुख्य अथितियों के कर कमलों द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा समाज को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने और समाज की एकता बनाये रखने के लिए भी प्रेरित भी किया। तद्पश्चात अपनी खुशी प्रगट करते हुए समूह संगत व अतिथिगण ने नाच गाकर श्री दक्ष महाराज जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई।इस अवसर पर पंजाब के सूबा प्रधान श्री कर्म चंद पप्पी, गुरमीत सिंह प्रजापति, अध्यक्ष प्रजापति कुम्हार महासंघ, प्रजापति यूथ कम्युनिटी के सदस्य श्री विष्णु प्रजापति, विशाल प्रजापति, सुभाष प्रजापति व सोंनु प्रजापति उपस्थित थे।

प्रजापति सभा जलालाबाद के अध्यक्ष श्री चेत राम जी,महासचिव बलदेव राज जी,पुर्व अध्यक्ष क्रिशन जी बाघोरीया, मास्टर रुप चंद जी,प्रजापति (कुम्हार) महांसंघ पंजाब के जोनल अध्यक्ष श्री रमेश जी बाघोरीया, प्रजापति श्री मखन लाल ,प्रजापति जगदीश चन्द्र, यूथ कम्युनिटी के प्रधान श्री हंसराज, साजन बाघोरीया, विकी बाघोरीया, रमन प्रजापति, रमेश उर्फ गुड्डू प्रजापति, व उनकी समस्त टीम ने वहां पर आए सब मेहमानों का शानदार तरीके से आदर सम्मान के साथ स्वागत किया व सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके इलावा उनके द्वारा समूह संगतों में देसी घी का हलवा व लंगर आदि अटूट बरताया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार