• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दलित छात्र के परिजनों को सपा ने दी 5 लाख की मदद

Posted on: Wed, 14, Feb 2018 10:18 PM (IST)
दलित छात्र के परिजनों को सपा ने दी 5 लाख की मदद

इलाहाबादः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए 5 लाख रूपए का चेक एलएलबी के मृतक दलित छात्र की मां को सौंपा गया। सपा के मीडिया प्रभारी दानबहादुर सिंह मधुर ने बताया कि सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत छात्र दिलीप सरोज के घर प्रतापगढ़ पहुंचा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए 5 लाख रूपए का चेक उसकी मां को दिया और परिजनों को सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी के लोग उनके साथ हैं। सरोज ने इस मौके पर कहा कि रामराज के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के शासन में कानून का राज खत्म हो चुका है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। आपको बता दें इलाहाबाद में मामूली विवाद को लेकर एलएलबी के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गयी थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया