• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चप्पे चप्पे पर होगी अधिकारियों की नज़र

Posted on: Fri, 12, Jan 2018 10:46 PM (IST)
चप्पे चप्पे पर होगी अधिकारियों की नज़र

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया है कि 14 एवं 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति तथा 16 जनवरी 2018 को मौनी अमावस्या के पर्व के अवसर पर परम्परा के अनुसार श्रद्धालुओ द्वारा गुप्तार घाट एवं अयोध्या में घाटो पर स्नान कर प्रमुख मन्दिरो पर पूजा-अर्चना की जाती है।

इसके अतिरिक्त इलाहाबाद से भी श्रद्धांलु स्नान कर वापस आते समय अयोध्या में स्नान करने आते है, जिसके कारण पर्व के पहले तथा बाद में 2 से 3 दिन तक भीड़ का दबाव रहेगा। इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 13 जनवरी से श्रद्धालुओ के स्नान, दर्शन पूजन समाप्त होने तक प्रवीण सिंह गौतम, सहायक चकबन्दी अधिकारी मोबाइल नम्बर 8127299580 को सरयू पुल से पश्चिम स्नान घाट, अयोध्या, राम सुरेमन, सहायक चकबन्दी अधिकारी 8601748044 को सरयू पुल से पूरब स्नान घाट, अयोध्या, रमेश कुमार, सहायक चकबन्दी अधिकारी मो.नं. 9984761569 को नागेश्वर नाथ मन्दिर, अयोध्या, ज्ञानचन्द्र तिवारी, सहायक अभिकरण नलकूप खण्ड 9454415372 को हनुमानगढ़ी मन्दिर, अयोध्या तथा पारसनाथ, जिला उद्यान अधिकारी 9411947376 को गुप्तारघाट फैजाबाद की डियूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई जाती है।

उपरोक्त अधिकारी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (नगर) 9454401048, पुलिस क्षेत्राधिकारी 9454401394 तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) 9454416100 से समन्वय स्थापित कर समुचित शांन्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये उत्तरदायी होगें। उक्त के अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट फैजाबाद सम्पूर्ण नगर क्षेत्र, रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण अयोध्या नगर क्षेत्र तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होगें।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म