• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कथा में उमड़ी श्रद्धा

Posted on: Thu, 25, Jan 2018 8:44 AM (IST)
कथा में उमड़ी श्रद्धा

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्रामसभा तिदौली में सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा का आयोजन पंडित राम आसरे तिवारी ने कराया है। कथा में कृष्ण जन्म से कण्डू क्रीडा कथा राष्ट्रीय बाल व्यास आचार्य कृष्णाचार्य जी महाराज ने कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गंगा में डुबकी लगाई। महाराज राष्ट्रीय बाल व्यास आचार्य कृष्णाचार्य जी महाराज ने बताया कि चौरासी लाख योनियों में सिर्फ मनुष्य ही एक योनि ऐसी है जो कर्म योनि है। जिसमें जीव भगवान की कथा का गान तथा श्रवण पान सत्कर्म भगवत भजन आदि धर्म कार्यों को कर सकता है और धर्म कार्य के लिए ही मनुष्य का तन मिला है। चौरासी लाख योनियों में तिरासी लाख 99 हजार 999 योनियां भुक्तभोगी है जिसमें चाहकर भी जीव कोई सत्कर्म नहीं कर सकता। कथा में उपस्थित कल्पना तिवारी, अमरनाथ तिवारी, सुभाष चंद्र तिवारी, व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति तथा सभी ग्रामवासी ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आनंद लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।