• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सदभावना के साथ मना दशहरा व मोहर्रम

Posted on: Mon, 02, Oct 2017 8:01 AM (IST)
सदभावना के साथ मना दशहरा व मोहर्रम

अमेठीः (अश्वनी श्रीवास्तव) जनपद के अलग अलग स्थानों पर दशहरा एवं मुहर्रम का पर्व शांति व सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। शाहमऊ कस्बे मे आज दशहरा मेले के पर्व पर बहुत ही धूम धाम दिखा वही मोहर्रम का पर्व उससे कम नही था। आबादी कोट से ताजिया उठने के बाद शाहमऊ कस्बा से होते हुए ताज़यों को कर्बला देर शाम दफ़नाया गया। हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की एक आजीब मिशाल पेश करते हुऐ एक दूसरे के त्यौहार मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सच तो ये है जिस तरह गंगा जमुना की धराऐ अलग अलग होने के बाद भी एक मे ही सिमट जाती है, उसी तरह शाहमऊ श्रेत्र के हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। दोनो भाईचारे के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए मोहनगज पुलिस की मुस्तैदी रही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।