• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मुंबई में भारी बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

Posted on: Tue, 29, Aug 2017 2:58 PM (IST)
मुंबई में भारी बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबईः मुंबई में जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। कई उड़ाने भी रद कर दी गई हैं। कई एक घंटे तक की देरी से उड़ान भर सकी। मुंबई के निचले इलाकों की सड़कों पर पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में जोरदार बरसात होने का अनुमान जताया है। हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है। मुंबई के अलावा साउथ गुजरात, कोंकण और गोवा, कोस्टल कर्नाटक और केरला में भारी बारिश जारी है। सोमवार सुबह 8 बजे से 29 अगस्त मंगलवार को सुबह 8 बजे तक 152 मिमी की बारिश रिकार्ड की गयी। वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप में 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। सिओन-धारावी रोड पर बांद्रा की ओर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। सेंट्रल रेलवे के हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित हैं। मुंबई के वर्ली, लालबाग, कुर्ला बस डेपो जंक्शन, एलबीएस रोड, कुर्ला वेस्ट इलाके में पानी भरा हुआ है। वहीं परेल के हिंदमाता इलाके की सड़के पानी में डूबी है। मुंबई एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स उडान नहीं भर सकी है। वहीं कई विमानों की उडान 40 से 50 मिनट देरी से हो रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।