• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देवभूमि में भी योग की धूम

Posted on: Wed, 21, Jun 2017 10:10 AM (IST)
देवभूमि में भी योग की धूम

देहरादून‘ (कुंदन शर्मा) समूचे विश्व में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसा ही नजारा आज उत्तराखंड में देखने को मिला। देवभूमि में चारों तरफ पहाड़ों से लेकर धरती तक शहर, कस्बों, गांव में योग शिविर के आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की आज हर तरफ योग कर रहे होंगे। उनके मन में उस भूमिका भी ख्याल होगा जहां से योग की उत्पत्ति हुई है। योग करने से सिर्फ शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा ये ईश्वर तक पहुंचने का भी मार्ग है। रुड़की के नेहरू स्टेडियम में भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की तरफ से शहर के नेहरू स्टेडियम में योग कार्यक्रम में काफी लोग पहुंचे। इसके अलावा हर शहर में विभिन्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुंचकर लोगों ने योग किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।