• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अखिलेश यादव की पोल खोलेंगे जयंत चैधरी

Posted on: Mon, 03, Oct 2016 9:01 PM (IST)
अखिलेश यादव की पोल खोलेंगे जयंत चैधरी

आगरा: (विष्णु गुप्ता) राष्ट्रीय लोकदल यूपी के विकास की पोल खोलेगी। इसके लिए रालोद के युवराज जयंत चैधरी जाटलैंड से हुंकार भरेंगे। जयंत 16 अक्टूबर को विधानसभा फतेहपुर सीकरी से पदयात्रा करेंगे। जयंत की पदयात्रा टूटी सड़कों पर होगी। रालोद जाटलैंड से चुनावी बिगुल फूंकने की शुरुआत कर रहे है।

चैधरी अजित सिंह कह चुके हैं कि जयंत के कंधों पर यूपी का भार है। जयंत यूपी में विकास की पोल खोलेंगे। इसके लिए उन्होंने आठ किलोमीटर की कठिन डगर को चुना है। रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने बताया कि रालोद युवराज जयंत चैधरी 16 अक्टूबर को फतेहपुर सीकरी विधानसभा के सबसे आखिरी गांव से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। करीब आठ किलोमीटर तक वे टूटी सड़कों पर पदैल चलेंगे। डिठवार से सिकरौंदा होते हुए दूरा पर ये पदयात्रा समाप्त होगी। यहां जयंत चैधरी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।