• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मोदी के जन्मदिन पर शिक्षक सम्मानित

Posted on: Sat, 17, Sep 2016 9:20 PM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर शिक्षक सम्मानित

आगरा: (विष्णु गुप्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा शिक्षकों का सम्मान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदी मंच के महानगर अध्यक्ष अरुण कोहली ने की। कार्यक्रम के दौरान 8 ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया जिन्होने अपने सुख दुख की परवाह न कर दूसरो के लिये काम किया। समाज ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर गर्व का अनुभव करेगा। कार्यक्रम के दौरान वहाँ के लोगों को फलों का वितरण कर जलपान कराया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर सबने अपने विचार रखे। महिला शाखा अध्यक्ष प्रवीना राजावत, हरीश लाल्वानी, अमर रजावात, सोनिया जैन, सुप्रिया, श्वेता श्री, भानु,राजीव कुमार सिंह आदि ने कहा कि नेरन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुमुखी विकास कर रहा है। उनकी बनाई अनेक कल्याणकारी योजनायें लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन दूसरों के लिये प्रेरणास्रोत है। एक सामान्य व्यक्ति की तर िउनकी दिनचर्या उनके सहज व्यक्तित्व का उदाहरण है। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।