• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ममेरे भाई ने कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से किया कत्ल, मंदिर में सोते समय दियां घटना को अंजाम

Posted on: Sun, 03, Jul 2022 9:13 PM (IST)
ममेरे भाई ने कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से किया कत्ल, मंदिर में सोते समय दियां घटना को अंजाम

अयोध्या, ब्यूरोः (प्रभाकर चौरसिया) कुमारगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत भुवापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर बीती रात में सो रहे 35 वर्षीय युवक पंकज शुक्ला की गला काटकर हत्या कर दी गयी। मृतक पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला निवासी अगुरी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी अपने मामा श्याम नारायण मिश्रा के यहां 2 माह से रह रहा था।

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। शव का पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम को भेजा। पंकज बीच-बीच में अपने घर भी जाता रहता था। वह शनिवार की रात भोजन करने के बाद दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सो गया। सुबह जब घर में मौजूद परिजन मंदिर पर गये तो देखा पंकज का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी एसबी तिवारी थाना अध्यक्ष कुमारगंज विवेक सिंह ने शव का पंचायत नामा भराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटना के बारे में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि, जानकारी मिली है कि मृतक के परिजनों में जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक आए दिन अपनी मां चंद्रावती को लेकर तहसील आता जाता रहता था।

मृतक के परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र (मुंबई) में रहते हैं फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। एसएसपी शैलेष पाण्डेय ने बताया कि घटना से मंदिर का कोई सम्बन्ध नही है। हत्यारोपी गुल्लू मिला जो मृतक का ममेरा भाई है गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की गयी है। उन्होने यह भी बताया कि मृतक का आरोपी से एक दिन पहले विवाद हुआ था, इस दौरान मृतक ने गुल्लू मिश्रा को थप्पड़ मार दिया। बाद में गर्मी ज्यादा होने के कारण मृतक मंदिर पर सोने चला गया था। मौका देखकर बदले की भावना से गुल्लू मिश्रा ने कुल्हाड़ी से उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।