• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी, आरोपियों की तलाश के लिये बनी टीम

Posted on: Sun, 09, May 2021 1:08 PM (IST)
बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी, आरोपियों की तलाश के लिये बनी टीम

बिजनौर (फैसल खान) यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों खेत से भूसा लेकर घर लौट रहे थे। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से भाग गये। मृतक चाचा प्राइमरी स्कूल में टीचर था। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस घटना की वजह पुरानी रंजिश बता रही है।

मृतक 6 साल पहले छेड़खानी के बाद एक युवक की हत्या के मामले में जमानत पर थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौकलपुर गांव निवासी धीर सिंह उर्फ जॉली (50 साल) प्राइमरी स्कूल में टीचर था। वह रविवार को अपने भतीजे अंकुर (24 साल) के साथ खेत गया था। करीब 9 बजे दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लादकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार सवार 3-4 बदमाशों ने ट्रैक्टर का रास्ता रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से अंकुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि धीर सिंह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। लेकिन बदमाशों ने उसे दौड़ाकर खेत में गोली मार दी। उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त साल 2015 में छेड़खानी और अन्य विवाद को लेकर स्कूल टीचर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें धीर सिंह और उसका भतीजा अंकुर और एक अन्य जगवीर आरोपी थे। दोनों ढाई साल से जमानत पर थे। जगवीर अभी जेल में है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में विपक्षियों पर चाचा-भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी