• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नगर निगम ने 6 वार्डों के जरूरतमंदों को बांटा कम्बल

Posted on: Thu, 14, Jan 2021 10:10 AM (IST)
नगर निगम ने 6 वार्डों के जरूरतमंदों को बांटा कम्बल

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) नगर निगम अयोध्या ने अपने निर्धारित लक्ष्य के अनरूप गरीबों को निःशुल्क कम्बल वितरण किया। निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम अयोध्या के युवा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों में ईश्वर का वास होता है। गरीब असहाय की सेवा ईश्वर की सेवा मानकर कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त विशाल सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में सभी सम्मानित पार्षदों के प्रयास से सभी वार्डो में गरीब निःसहायों के बीच नगर निगम अयोध्या द्वारा कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता मेरी मां है, जिसने मेयर के रूप में जनप्रतिनिधि को वोट देकर जन्म दिया हैं। मैं गरीबों की सेवा करना अपना धर्म समझता हूं। नगर निगम द्वारा आयोजित निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह में आर के तिवारी सहायक अभियंता, ओपी सिंह, विनोद पटेल, अवर अभियंता शिवराज सुपरवाइजर, जनसम्पर्क अधिकारी नगर निगम के निजी सहायक हनुमान प्रसाद गुप्ता सहित निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों का का सराहनीय योगदान रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।