• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अधर्म पर धर्म के विजय की याद दिलाता है दशहरा

Posted on: Sun, 25, Oct 2020 4:29 PM (IST)
अधर्म पर धर्म के विजय की याद दिलाता है दशहरा

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) जनपद के समाज सेवी दुर्गेश जायसवाल ने रायपुर छपिया में वाईएसएस के जिला संयोजक राकेश शर्मा के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में सम्मलित होकर आशीर्वाद लिया। नवरात्रि दुर्गा पूजा एवं विजय दशमी, दशहरा के पावन पर्व पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

दुर्गेश जायसवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व जहाँ मातृ शक्ति का द्योतक है, वही विजय का पर्व दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की अधर्म पर धर्म की याद दिलाता है। विजयदशमी यह पर्व मानवता और सदाचार की शिक्षा देता है यह दशहरा का पावन पर्व। दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि दशहरा में हम माँ दुर्गा के नौ रूपों के आलावा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भी पूजा करते हैं।

दशहरा में जहाँ माँ दुर्गा की पूजा कर हम शक्ति प्राप्त करते हैं तो वहीं भगवान श्री राम की पूजा करने से हमें उस शक्ति का सदुपयोग करने का ज्ञान प्राप्त होता है। एक तरफ माँ दुर्गा जहां हमें धन-धान्य सुख समृद्धि देती हैं, तो वहीं भगवान श्री राम से हमें अभाव में जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं माँ भगवती और भगवान श्री राम से सभी के सुख- समृद्धि की कामना करता हूं। इस दौरान योग सोशल सोसाइटी के कार्यकर्ता एवं प्रांतीय उप संचालक जय मंगल पांडे उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।