• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वनवासियों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी

Posted on: Thu, 16, Apr 2020 11:33 PM (IST)
वनवासियों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य लाकडाउन में अधिकारीयों के साथ करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर ग्राम सभा के बनवासीयों के मध्य पहुंचे। उन्होने मुख्य बिकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता के साथ बनवासीयों के बीच जाकर उनका हाल जाना।

उन्होने उनके घरों में जाकर चावल आटा का स्टाक उनके घडे एवं डब्बे में खुद हाथ डाल कर चेक किया। बनवासी बस्ती में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने गुरुवार की दोपहर 101 गरीबों मे खाने का पैकेट एवं छोटे छोटे बच्चों को चिलचिलाती धूप एवं उमस में बिस्कुट का वितरण खुद किया। मुसहर बस्ती में गरीबों उपस्थित वनवासियों द्वारा कम खाद्यान्न बताने पर लेखपाल व उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को खाद्यान्न बांटने का आदेश दिया।उन्होंने वनवासियों का राशन कार्ड मांग सस्ते गल्ले की दुकान से मिले राशन के बारे मे जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सभी से लाकडाउन में किसी भी समस्या के लिए अपने नम्बर पर सूचना देने के लिए कहा। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान हिमांशु राय को खाद्यान्न की उपलब्धता हर हाल में बहाल रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर श्री प्रकाश गुप्ता. मुहम्मदाबाद उप जिलाधिकारी राजेश गुप्ता. पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद विनय गौतम. तहसीलदार मुहम्मदाबाद. खंड विकास अधिकारी बाराचंवर. सुशील सिंह. एडीयो पंचायत नवीन सिंह. ग्राम प्रधान हिमांशु राय. विपिन विहारी सिंह टुनटुन. थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन