• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा में राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम 15 हजार रू. रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted on: Wed, 20, Mar 2024 11:12 PM (IST)
आगरा में राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम 15 हजार रू. रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगरा की विजिलेंस टीम ने पीड़ित की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजस्व निरीक्षक ने 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत टीम से शिकायत की थी। उसे खेत की मेड़बंदी और पैमाइश के लिए परेशान किया जा रहा था। मूल रूप से हाथरस जिले के सदर तहसील क्षेत्र के पुरा कला गांव निवासी मुनेश कुमार ने विजिलेंस से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाया गया। बुधवार के टीम ने सदर तहसील से ही राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।