• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में आध्यात्मिक दौड़ ‘रन फॉर राम’ का आयोजन, सम्मानित हुये प्रतिभागी

Posted on: Mon, 11, Mar 2024 10:11 AM (IST)
अयोध्या में आध्यात्मिक दौड़ ‘रन फॉर राम’ का आयोजन, सम्मानित हुये प्रतिभागी

अयोध्या,उ.प्र.। रविवार को अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती तथा अयोध्या नगर निगम के तत्वावधान आध्यात्मिक दौड़ ‘रन फॅार राम’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। मैराथन प्रतियोगिता का ब्रह्म मुहूर्त में पवन पुत्र हनुमान जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रांत प्रचारक कौशल, नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष तथा एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, नारायण सिंह राणा, अवनीश, सुधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डॉ अवधेश वर्मा ने ध्वज दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम 21 किलोमीटर तथा 10 किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता प्रातः 6 बजे शुरू हुई। तीन किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता 7ः30 बजे प्रारंभ हुई और 10 किलोमीटर महिला दौड़ का प्रथम पुरस्कार 51000 तमसी सिंह मिर्जापुर 36.24 मिनट, दूसरा पुरस्कार 21000 ज्योति चौहान महाराष्ट्र 38.26 मिनट व तीसरा पुरस्कार 11000 दीपू कश्यप 39.12 मिनट एवं 10 किलोमीटर पुरुष दौड़ का प्रथम पुरस्कार अभिषेक कुमार हापुड़ 30.14 मिनट, द्वितीय पुरस्कार अजय कुमार दिल्ली 30.17 मिनट व तृतीय पुरस्कार पंकज कुमार 30.28 बनारस यूं पी पुलिस एवं

21 किलोमीटर हाफ मैराथन महिला का प्रथम पुरस्कार डेढ़ लाख रुपए सोनिया हरियाणा एक घंटा 12 मिनट 43 सेकंड, दूसरा पुरस्कार 75000 बीनू सिंधु एक घंटा 15 मिनट 6 सेकंड वह तीसरा पुरस्कार 51000 नीतू कुमारी यूपी पुलिस एक घंटा 17 मिनट 16 सेकंड के साथ 21 किलोमीटर पुरुष रेस का प्रथम पुरस्कार रंजीत कुमार पटेल बनारस एक घंटा 3 मिनट 37 सेकंड, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस राज यादव अयोध्या एक घंटा 4 मिनट 12 सेकंड तथा तृतीय पुरस्कार अनिल पटेल बनारस एक घंटा 5 मिनट 29 सेकंड को दिया गया। पुरस्कार वितरण के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आध्यात्मिक वैभव की ओर अग्रसर अयोध्या की संस्कृति खेल के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आना चाहिए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म