• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

3 साल की बच्ची के साथ 21 साल के युवक ने किया रेप

Posted on: Wed, 07, Feb 2024 1:51 PM (IST)
3 साल की बच्ची के साथ 21 साल के युवक ने किया रेप

बिजनौर, उ.प्र.। जिले में 3 साल की बच्ची के साथ 21 साल के युवक ने रेप किया। बड़ी बहन मासूम बच्ची की आवाज सुनकर उसे खोजते हुये घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी उसे टॉफी दिलाने के बहाने उठाकर खंडहर में ले गया था। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। खंडहर में ले जाकर दरिंदगी को अंजाम दिया गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात शेरकोट इलाके के एक गांव की है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 3 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। कुछ देर बाद पास के एक खंडहर नुमा मकान से बच्ची के रोने की आवाज आई तो उसकी 8 वर्षीय बड़ी बहन वहां पहुंच गई। उसने देखा कि गांव का ही रहने वाला 21 साल का युवक अंकित बच्ची से गलत हरकत कर रहा था। बड़ी बहन ने शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपी अंकित मौके से फरार हो गया। बड़ी बहन बच्ची को लहूलुहान हालत में लेकर घर पहुंची और पूरी वारदात के बार में बताया। परिजन बच्ची को ले गये, आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। थाना अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।