• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्डः जीत के जश्न में डूबी भाजपा

Posted on: Wed, 21, Nov 2018 9:17 PM (IST)
उत्तराखण्डः जीत के जश्न में डूबी भाजपा

देहरादूनः (कुंदन शर्मा) उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी नेता व कार्यकर्ता सभी में भारी उत्साह है। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराते हुये भाजपा ने सात में 5 नगर निगमों में शानदार जीत दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार सुबह से ही भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा नेता जीत के जश्न में एक-दूसरे के रंग लगा रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेटे मंत्री प्रकाश पंत नै सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जो जीत नहीं पाए उनके लिए भी समीक्षा करने की बात कही। बता दें कि भाजपा ने राज्य में नगर निगम की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसते थे, उन्हें आज जनता ने नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे जनता ने राफेल जैसे मुद्दों को पसंद नहीं किया है। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जनता ने जो अपना प्यार ओर सहयोग उन्हें दिया है उसके लिए वह जनता के आभारी हैं। सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वह जनता से वादा करते हैं कि उनकी प्राथमिकता राजधानी देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने का होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।