• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पिता करता था दुष्कर्म, बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Posted on: Sat, 21, Apr 2018 8:42 PM (IST)
पिता करता था दुष्कर्म, बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

पश्चमी चंपारण (रमन कुमार साहु) पश्चिम चंपारण जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपनी तेरह साल की बेटी से कई महीने से दुष्क्रम कर रहा था। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर लड़की पहले घर छोड़कर भाग गई।

लेकिन जब लोगों ने पकड़ उसे घर वापस लाया तो वह गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की खुदकुशी के बाद उसके पिता के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि मझौलिया थानांतर्गत गुरुवार को एक गांव से छत से लटकी लड़की का शव मिला था, जिसके बाद लड़की की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लड़की की मां के मुताबिक एक सप्ताह पहले यौन उत्पीड़न को लेकर लड़की और उसकी मां के आग्रह पर पंचायत बुलायी गयी थी। इसमें आरोपी पिता को फटकार लगायी गयी थी।

लेकिन पंचायत के बाद लड़की मानसिक रूप से परेशान थी और वह बुधवार को गांव छोड़कर भाग गयी थी। उसके बाद उसके परिवार के सदस्य उसे समझा बुझाकर घर लेकर आये, लेकिन उसने खुदकुशी का कदम उठा लिया। वहीं मामला सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई पंचायत और लोगों के सामने जिस तरह की जिल्लत उस लड़की को उठानी पड़ी थी, वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पायी और उसने आत्महत्या कर ली।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।