• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

दो पक्षों में फायरिंग, मुखिया सहित दो घायल

Posted on: Sun, 15, Apr 2018 11:21 PM (IST)
दो पक्षों में फायरिंग, मुखिया सहित दो घायल

पटना (इंद्रा भूषण कुमार) दनियावां के निमी गांव में दो पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में पूर्व मुखिया और गांव के ही एक युवक घायल हो गए। दोनों को पहले दनियावां पीएचसी और फिर पटना रेफर किया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस के अनुसार, दनियावां पंचायत के पूर्व मुखिया रामबाबू सिंह उर्फ श्यामबाबू यादव और उनके पड़ोसी दिनेश यादव से ताड़ के पेड़ के लिए वर्षों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह सात बजे मुखिया के बेटे विजय कुमार यादव और दिनेश यादव के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से पहले पत्थरबाजी, फिर गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से लगभग 20 से 25 राउंड गोलियां चलीं।

ताबड़तोड़ गोलियां चलने से पूरा गांव थर्रा उठा। घटना में रामबाबू सिंह को गोली लगी। वहीं गांव के ही एक युवक टेंपो चालक लक्ष्मी राय (27 वर्ष) को दोनों पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए फतुहा डीएसपी सुनील कुमार ने की मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, शिवम और पूर्व मुखिया श्याम बाबू उर्फ राम बाबू सिंह को हिरासत में लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना प्रेक्षक से मिलने का समय जानें मतगणना की तैयारी पूरी, गेट न. 2 से प्रवेश करेंगे काउंटिंग एजेंट बस्ती में युवक ने कुआनो नदी में लगाई छलांग Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार