• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पालिका अध्यक्ष ने ईद के मद्देनजर की मीटिंग

Posted on: Tue, 12, Jun 2018 8:22 AM (IST)
पालिका अध्यक्ष ने ईद के मद्देनजर की मीटिंग

मऊः (सईदुज़्जफर) पालिकाध्यक्ष ने ईद के त्योहार को मद्देनजर अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सफाई को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने और ईद के अवसर पर नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने एवं आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु अधिकारियों से सम्बन्धित बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया।

इस सम्बन्ध में पालिका ने सम्बन्धितों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ नगर क्षेत्र स्थित सभी ईदगाहों पर प्रशासन के साथ सहयोगी के रूप में पालिका के कर्मचारी भी लगाये गये हैं। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने बताया कि नगर के सभी 48 ईदगाहों पर जहां आगामी 15-16 जून को ईदुलफित्र (ईद) की नमाज अदा की जायेगी वहां पर विशेष रूप से सफाई के कड़े निर्देश दिये गये हैं। इस सम्बन्ध में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने नगरवासियों से अपनी अपील में कहा है कि नगर पालिका के कर्मचारी हर जगह आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे, उनके साथ आपका सहयोग अपेक्षित है।

श्री पालकी ने अवाम से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठा लेने के बाद कूड़ा बाहर न निकालें ताकि नगर साफ-सुथरा और वातावरण स्वच्छ बना रहे। इस सम्बन्ध में नगरवासियों का पूर्ण यहयोग अपेक्षित है। बैठक में नसीम अख्तर मेम्बर, मुनव्वर अब्दुल गफूर मेम्बर, अब्दुल कादिर मेम्बर, मुकेश सिंह मेम्बर, मुहम्मद इस्माईल मेम्बर, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गुफरानुलहई (कर अधीक्षक), सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी, जलकल लिपिक-कमलेश पाण्डेय, निर्माण लिपिक-धर्मेंन्द्र कुमार पाण्डेय व सफाई लिपिक एवं समस्त सफाई नायक मौजूद थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।