• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

पश्चिम बंगाल में भगदड़ 6 महिलाओं की मौत

Posted on: Mon, 16, Jan 2017 9:18 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में भगदड़ 6 महिलाओं की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दक्षिण चैबीस परगना जिले में स्थित सागर द्वीप के कुचुबेरिया इलाके में मकर संक्राति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल में हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर गंगासागर मेला लगता है। श्रद्धालु गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह भगदड़ शाम पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय मची जब श्रद्धालु कोलकाता पहुंचने के लिए कुचुबेरिया में नाव पर सवार होने के लिए उमड़ पड़े थे।

जल्दीबाजी के चक्कर में भगदड़ मच गयी। हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाली सभी महिलायें हैं जिनमें तीन उत्तर प्रदेश की हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।