• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दूध के धुले नही थे डा. बंसल, हत्या तक के मामले थे दर्ज

Posted on: Fri, 13, Jan 2017 11:26 PM (IST)
दूध के धुले नही थे डा. बंसल, हत्या तक के मामले थे दर्ज

इलाहाबाद: (प्रिंस श्रीवास्तव) इलाहाबाद में जाने माने सर्जन डॉ. अश्विनी बंसल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डा. बंसल का शहर के बिल्डर संजीव अग्रवाल से विवाद चल रहा था। करीब 3 महीने पहले भी बंसल पर बम से हमला हुआ था। मामले में अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। बंसल के खिलाफ भी पुलिस में कई केस दर्ज हैं।

पैसों के लेन देन के विवाद, मरीजों के परिजन से हॉस्पिटल में उनके कर्मचारियों की अभद्रता जैसे कई मामले हैं। उन पर खाद्यान्न आपूर्ति घोटाले में भी केस चल रहा था। जमीन को लेकर बिल्डर संजीव अग्रवाल से भी विवाद था, जिसमें एक नेता से भी उनकी तनातनी की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि हत्‍या के पीछे किसी प्रोफेशनल किलर का हाथ है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। बता दें कि 6 महीने पहले जीवन ज्योति हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसमे डॉ. बंसल पर कैंट थाने में केस दर्ज हुआ था। जून 2012 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल में छापा मारा था। इसमें टीम पर हमला कर दिया गया था। टीम के सदस्यों को बंधक बनाकर पीटा गया था। इसमें भी बंसल पर एफआईआर दर्ज हुई थी।

करीब 5 साल पहले इसी हॉस्पिटल में एक वकील की मौत हो गई थी, उसमे भी लापरवाही का आरोप लगा था। डॉ. बंसल पर एफआईआर हुई थी। वहीं, डॉक्टर बंसल की कभी गिरफ्तारी नहीं हुई। कीडगंज थाने में 6 केस दर्ज हैं। फिलहाल अब वे दुनियां में नही हैं किन्तु उनका कार्य व्यवहार और व्यक्तित्व बहुत साफ सुथरा नही था। पैसे की हवस आदमी को पागल बना देती है, बंसल को पैसों की भी हवस थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।