• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किचिन किंग संजीव कपूर हुए ताज के दीवाने

Posted on: Sat, 24, Sep 2016 10:06 PM (IST)
किचिन किंग संजीव कपूर हुए ताज के दीवाने

आगरा: (विष्णु गुप्ता) विश्व विख्यात शेफ संजीव कपूर ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वो सुबह ही ताजमहल पहुंच गए। सूरज की पहली किरण के बीच ताज की खूबसूरती निहार कर संजीव खुद को ताज की तारीफ करने से नहीं रोक सके। वो ताजमहल पर चल रहे संरक्षण कार्य से प्रभावित दिखाई दिए, लेकिन ताज के संगमरमर पर लग रहे दागों को लेकर काफी व्यथित भी दिखे।

ताज की खूबसूरती में डूबे शेफ

अपने काफी संक्षिप्त कार्यक्रम के तहत संजीव कपूर सीधे ताज परिसर में पहुंचे। इसके बाद जैसे ही उनकी निगाहें ताज की खूबसूरती पर पड़ी, वो खुद को ताजमहल के साथ अपने मोबाइल फोन में कैद करने से नहीं रोक सके। इतना ही नहीं उन्होंने मोबाइल के जरिए खुद को फेसबुक पर लाइव किया। अपने साथ चल रहे गाइड से वो ताज महल के बारे में जानकारी भी लेते जा रहे थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।