• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हेल्थ वर्कर से रेप की कोशिश, ट्रेन से कुदकर बंचायी आबरू

Posted on: Mon, 17, Aug 2015 2:44 PM (IST)
हेल्थ वर्कर से रेप की कोशिश, ट्रेन से कुदकर बंचायी आबरू

बहराइच: बहराइच में पोलियो ड्रॉप पिलाकर वापस घर लौट रही एक महिला हेल्थ वर्कर से चलती गाड़ी में रेप का प्रयास किया गया। जिसके बाद महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूर्तिहा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बिछिया बैराज पर पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करती है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार की देर शाम वह घर लौट रही थी, लेकिन उसकी बस छूट गई। इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो ने लिफ्ट दे दी और जब गाड़ी घने जंगल में पहुंची, उसमें पहले से मौजूद दो लोग महिला से छेड़खानी करने लगे। खुद को बचाने के लिए महिला चलती गाड़ी से कूद गई। इससे उसको काफी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पाण्डेय ने बताया कि मामले में दो लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी