• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गरीब कल्याण सम्मेलनः पीएम ने लाभार्थियों से संवाद किया

Posted on: Wed, 01, Jun 2022 3:18 PM (IST)
गरीब कल्याण सम्मेलनः पीएम ने लाभार्थियों से संवाद किया

सिद्धार्थ नगर 31 मई। गरीब कल्याण सम्मेलन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते ुहये किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 11 वी. किस्त का हस्तान्तरण शिमला से वर्चुअल माध्यम किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदो के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने लाभार्थी ताशी टुनडुप, लेह लद्दाख, ललिता देवी, जनपद बाका, बिहार, पंकज साहनी, पश्चिम, त्रिपुरा, संतोषी, कलबर्गी, कर्नाटक, अरविन्द पटेल, मेहसाड़ा, गुजरात तथा समा देवी, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश की लाभार्थी से भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में वार्ता की।

गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह का पौधा देकर स्वागत किया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि एक नये और आत्म निर्भर भारत की यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफलतापूर्वक 08 वर्ष पूर्ण किया है। आज देश के 1500 स्थानो पर गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2014 से पूर्व किसी भी गरीब का अपना पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन होना सपना होता था। आज सभी गरीबो का पूरा हो रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह ने गरीब कल्याण सम्मेलन के आयोजन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने कहा कि भारत सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को जनकल्याकारी योजनाओ का लाभ मिले। जिलाधिकारी ने सभी का लोगो का आभार व्यक्त किया। गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम जनपद के समस्त विकास खण्डो तथा कृषि विज्ञान केन्द्रो पर भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार चौधरी, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डी.सी.एन.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी