• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शराबी पति को उतारा मौत के घाट

Posted on: Sun, 15, May 2022 7:37 AM (IST)
शराबी पति को उतारा मौत के घाट

आगरा, 14 मई। खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गुगावंद में बीती रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से उसपर पर हमला बोल दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। बताया गया कि रात करीब 9 बजे 35 वर्षीय देवेंद्र घर पर शराब पीकर पहुंचा।

पति के शराब पीकर घर पर पहुंचने पर पत्नी गिरजा देवी आक्रोशित हो गई। उसने पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया, जिससे दोनों में विवाद बढ़ गया। इसी बीच पत्नी के हाथ धारदार हथियार लग गया। जिससे उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। पत्नी के हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर अन्य परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।

घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र शराब का आदी था, जिससे आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को उसने घर के कुछ बर्तन आदि सामान बेचकर शराब पीकर घर पहुंचा था। यह बात पत्नी गिरिजा के सिर से ऊपर चली गई और उसने पति पर हमला कर दिया। बता दें कि मृतक देवेंद्र के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 11 सास, छोटा बेटा 9 साल और 7 वर्षीय बेटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील वेतन रोकने, उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन- Teachers submitted memorandum against salary stoppage and harassment सीबीएसई 10 वीं में अंजनी, स्तुति, सलोनी ने लहराया परचम-Anjani, Stuti, Saloni hoisted the flag in CBSE 10th जमीनी विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार आदित्य त्रिपाठी ने टॉप किया रामबाग Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier. Lucknow: बाराबंकी के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी की मौत- Explosion in oxygen plant of Barabanki, one employee died जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, भूमाफिया निशाने पर