• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खलीलाबाद कोतवाली में जिलाधिकारी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन, सोनिया की हुई तारीफ

Posted on: Fri, 23, Oct 2020 5:38 PM (IST)
खलीलाबाद कोतवाली में जिलाधिकारी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन, सोनिया की हुई तारीफ

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) थाना कोतवाली खलीलाबाद के प्रांगण में मिशन शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वालंबन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर, मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, जीजी आई सी की व्यायाम शिक्षिका सोनिया की उपस्थिति में मिशन शक्ति के प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इससे पहले जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं के प्रति विशेष कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न महिला सुरक्षा कानूनों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को जागरूक करने में श्रीमती सोनिया का विशेष योगदान रहा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन शक्ति प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर उन्हे सम्मानित किया और कहा कि इसी तरीके से आप महिलाओं को लगातार जागरूक करते रहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में भी समाज को आपसे बहुत बड़ी अपेक्षा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।