• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आंधी तूफान से किसान की मौत, 4 महिलायें झुलसीं

Posted on: Mon, 20, Apr 2020 8:50 AM (IST)
आंधी तूफान से किसान की मौत, 4 महिलायें झुलसीं

वाराणसी (शिवम सिंह चौहान) कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहां गांव में शनिवार को सुबह खेत में गेहूं का बोझ बांधते समय आकाशीय बिजली की जद में आने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी। चार महिलाएं झुलस गईं। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। गांववालों ने झुलसे लोगों को अस्पताल मे भर्ती कराया। थाना प्रभारी कपसेठी ने मौके पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दरअसल, जगन यादव (75) सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खेत मे गेहूं का बोझ परिवार के साथ बांध रहे थे। तकरीबन नौ बजे तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जद में आने से जगन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। अर्चना यादव (14), आंचल यादव (16), सुनीता यादव (45) व हीरावती यादव (42) झुलस गईं। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।सभी को कुरू गांव के पास बडागांव मार्ग पर स्थित हास्पिटल ले गये। हीरावती यादव की दशा गंभीर बनी है। जगन यादव की मौत से कोहराम मच गया। पत्नी कमलावती और परिवार के लोगों रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार पटेल ने पुलिस और उप जिलाधिकारी पिंडरा को दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी