• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर में किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Thu, 22, Feb 2024 10:39 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थ नगर। कठेला थानांतर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अगरडीह निवासी रामधनी है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने टीम गठित कर जब लड़की बरामद की तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाना कठेला समय माता पुलिस ने आरोपी रामधनी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 भादवि व पोक्सो एक्ट के तहत तुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया जैसे ही पता चला कि आरोपी धोबहा बाजार में देखा गया है जो कहीं भागने के फिराक में है। सब इंस्पेक्टर अनिल साहनी और हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव की टीम मौके पर पहुंची और ओपी को धर दबोचा। इसके बाद लड़की को बरामद किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार