• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बागीचे में पत्तों से ढकी मिली गायब बच्चे की लाश

Posted on: Mon, 05, Feb 2024 7:26 PM (IST)
बागीचे में पत्तों से ढकी मिली गायब बच्चे की लाश

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। जिले में इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला समय माता थानांतर्गत पचपेड़वा गांव में रविवार दोपहर को गायब हुये 12 साल के रात में करीब 10.30 बजे गांव के बाग में मिली है। सागौन के बग में लाश को पत्तों से ढक कर छिपाया गया था। बच्चे के गले पर निशान पाये गये हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश को पीएम के लिये भेजा है।

गांव निवासी स्व. राम सुमेर का 12 वर्षीय बेटा श्याम सुंदर दोपहर में गांव स्थित अपने सागौन के पेड़ वाले बाग में गया था। करीब दो बजे वह बाग से गायब हो गया। परिजन और गांव वाले लगातार बच्चे को खोज रहे थे। खोजते-खोजते रात हो गई। रात में फिर खोजबीन शुरू की गई तो करीब साढ़े दस बजे सागौन के पत्तों से कुछ छिपा दिखा। पत्तों को हटाया गया तो वहां श्याम सुंदर की लाश मिली। घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। श्याम सुंदर कक्षा 4 में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बालक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’