• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

घर बनाने आये राजगीर के साथ फुर्र हो गई मकान मालकिन

Posted on: Fri, 11, Aug 2023 9:34 PM (IST)
घर बनाने आये राजगीर के साथ फुर्र हो गई मकान मालकिन

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया) घर बनाने आए राजमिस्त्री संग मकान मालकिन फुर्र हो गई। ये रील नही रियल लाइफ की स्टोरी है। इतना ही नही मालकिन साथ में नगदी, बाइक और गहने भी ले गयी। पीड़ित पति मारे शर्म के अपनी बात भी किसी से नही कह पा रहा है। आखिरकार उसकी भाभी सामने आई और पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरोप है कि मिस्त्री मकान मालकिन के साथ 50 हजार की नकदी, बाइक व जेवरात भी ले गया है। मामला रुदौली के रसूलपुर मजरे हयातनगर का है। यहां घर बनाने आये राजमिस्त्री को उस घर की मालकिन न केवल अपना दिल दे दिया उसके साथ फुर्र हो गई। दे साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति रामू यादव इतना शर्मसार है कि 1 हफ्ते बीत जाने के बाद भी अभी वह अपने घर वापस नहीं लौटा है।

रामू यादव की भाभी ने बताया कि रुदौली क्षेत्र के नेवरा का रहने वाला राजगीर मिस्त्री घर बना रहा था और उसी में रह भी रहा था। धीरे-धीरे उसके संबंध उसकी देवरानी से हुए और फिर राजगीर उसकी देवरानी, पति की मोटरसाइकिल, जेवर और कुछ पैसे लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पत्नी की तलाश कर रही है। पीड़ित पति रामू यादव ने रामधीरज पुत्र रामजस निवासी ग्राम ढेमा तहसील व कोतवाली राम सनेही घाट बाराबंकी पर अपनी पत्नी रेशमा 28 को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।