• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, ’ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी ज्यादा खतरनाक है बीजेपी, आरएसएस

Posted on: Mon, 11, Sep 2023 11:30 AM (IST)
स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, ’ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी ज्यादा खतरनाक है बीजेपी, आरएसएस

नेशनल डेस्कः अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है। यह बयान उन्होंने इन दिनों देश का नाम इण्डिया से बदलकर भारत करने की संभावना के मुद्दे को लेकर दिया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है और बीजेपी और आरएसएस को ’ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

बता दें कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। इसके बाद से ही सपा और भाजपा में जंग शुरू हो गई। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर तंज कस रही है। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोगों का अचानक भारत से प्रेम कैसे जाग गया। उन्होंने कहा कि ’ये भारत, इंडिया और भारतीय संविधान के दुश्मन हैं और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के भी दुश्मन हैं। इंडिया तो बहाना है मुख्य रूप से ये संविधान का विरोध है।

स्वामी प्रसाद मौर्य मध्यप्रदेश के छतरपुर में ओबीसी महासभा की ओर से आयोजित की गई ’सामाजिक परिवर्तन और विशाल आमसभा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया और भाजपा की तुलना ’ईस्ट इंडिया कंपनी’ से कर दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस, ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है। ईस्ट इंडिया कंपनी भारत को लूटते थे और यहां से पैसे ले जाकर अपने देश के बैंकों में डालते थे, लेकिन आरएसएस और पीएम मोदी इस देश को लूटकर अडानी और अंबानी की तिजोरी भर रही है। देश की जनता को कंगाल बना रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप