• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फरार भाजपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर

Posted on: Fri, 10, Feb 2023 8:33 PM (IST)
फरार भाजपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिजनौर, ब्यूरो (फैसल खान) चर्चित भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी प्रिंस चौधरी के काफिले में मेरठ सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद इतना बवाल मचा की मेरठ पुलिस ने भगोड़ा घोषित करते हुए प्रिंस चौधरी पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित करते हुए कार्यवाही शुरू किया था। सड़क हादसे का मुख्य आरोपी प्रिंस चौधरी पुलिस की नज़रों में फरार चल रहा था।

प्रिंस ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे बिजनौर के नगीना मुंसफी कोर्ट के अरुण गौतम जुडिशीयल मजिस्ट्रेट 2 ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बिजनौर के बुढ़नपुर का रहने वाला भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी प्रिंस चौधरी अपने वाहन से काफिले के साथ मेरठ के परीक्षितगढ़ से होकर मंत्री के सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे था।

प्रिंस चौधरी के वकील अनुज चौधरी ने बताया कि प्रिंस चौधरी की एक आंख नही है, ऐसे में वो कभी गाड़ी ड्राइव नही करते बल्कि हमेशा ड्राइवर ही गाड़ी चलाता है। प्रिंस चौधरी के वाहन से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत नही हुई हैं बल्कि किसी अन्य काफिले से हादसा हुआ हैं। प्रिंस चौधरी को साजिश के तहत फसाया गया है। प्रिंस चौधरी बे कसूर है। मेरठ पुलिस ने बेवजह प्रिंस को फसाया हैं उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया। उधर पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ 279, 304, 338 के तहत केस दर्ज किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड