• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जिलाधिकारी ने घोसी तहसील का निरीक्षण किया

Posted on: Wed, 23, Jan 2019 10:19 AM (IST)
जिलाधिकारी ने घोसी तहसील का निरीक्षण किया

मऊ ब्यूरोः (सईद जफर) जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा आज तहसील घोसी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा खसरा, खतौनी, विविध सम्बधी फाईलों को देखा गया तथा सम्बन्धित फाईलों में जो भी कमियां मिली उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें आती हैं उसका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर की साफ-सफाई नियमित कराते रहने के भी निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल भवन, बैठक सभाकक्ष, नजारत, अनुभाग, संग्रह कार्यालय, भूलेख अभिलेखा सहित सम्बन्धित विभागों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन