• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

चढ़ गए चने और मसुर दाल के भाव

Posted on: Sat, 23, Dec 2017 10:16 AM (IST)
चढ़ गए चने और मसुर दाल के भाव

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) चने और मसूर दाल की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया है। चने व मसुर दाल के आयात पर तीस फीसदी शुल्क लगाए जाने के असर के कारण दालों की कीमतों में उछाल आया है। श्रीगंगानगर मंडी में आज चना ढेरी करीब तीन सौ रुपए महंगा बिका। होलसेल मार्केट में चने के दाम सात सौ रुपए प्रति क्विंटल और दाल मसुर के भाव चार सौ रुपए प्रति क्विंटल चढ़ गए।

मंडी व्यापारी हनुमान गोयल ने बताया कि आयात शुल्क में बढ़ोतरी से दलहन का आयात प्रभावित होगा। जब आयात नहीं होगा तो स्थानीय स्तर पर दलहन के भावों में तेजी आना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि मंडी में गुरुवार को चना ढेरी 4050 से 4165 रुपए प्रति क्विंटल बिका था, आज चना ढेरी के भाव बढ़कर 4400-4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उधर, चना दाल के भाव भी होलसेल में बढ़ गए हैं। श्रीगंगानगर में कल होलसेल में चना दाल 5000 रुपए प्रति क्विंटल बिकी थी, जिसके भाव आज बढ़कर 5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। यहां मसुर दाल कल 4300 रुपए प्रति क्विंटल बिकी थी, जो आज बढ़कर 4700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। अन्य दालों के भावों में भी उछाल आया है।

कल के 6400 रुपए के मुकाबले मूंग धुली दाल के भाव बढ़कर आज 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। कल मूंग छिलका दाल 6000 रुपए बिकी थी, जिसके भाव आज बढ़कर 6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उड़द दाल के भाव कल यहां 4700 से 5300 रुपए थे, जो आज बढ़कर 4900 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल हो गए। अरहर दाल कल 5800 रुपए बिकी थी, यह आज 6200 रुपए के भाव बिकी। राजमाल लाल जम्मू के भाव एक ही दिन में सात सौ रुपए चढ़ गए। राजमा लाल जम्मू कल यहां 6500-6700 रुपए के भाव बिका था, आज इसके भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। काले चने के भाव में आज सौ रुपए तेजी आई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड