• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

सड़क हादसे ने लील ली 7 जिंदगी, मचा हाहाकार

Posted on: Wed, 22, Nov 2017 8:52 AM (IST)
सड़क हादसे ने लील ली 7 जिंदगी, मचा हाहाकार

श्री गंगानगरः (विनोद सोखल) बीकानेर जिले के नोखा थानान्तर्गत हुए एक सड़क हादसे में 7 जनों की मौत हो गई जबकि 19 के करीब घायल हो गये। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे से क्षेत्र में हाहाकार सा मच गया। बताया जा रहा है कि नोखा थाना क्षेत्र में मंगलवार पिकअप और राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें 6 जनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक गर्भवती महिला और 4 बच्चे शामिल है।

वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को प्रारंभित उपचार के नोखा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को पीबीएम भेजा गया। जानकारी मिली है कि मृतक सभी अलग-अलग जगह के निवासी थे। पिकअप में सभी लोग सांसी जाति के थे जो कि एक पास के ही गांव से मृत्यु भोज के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। मृतकों के शव के टुकड़े पूरी सड़क पर फैल गये। जिससे चहुंओर चित्कार मच गई। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है यह हादसा कितना भयानक था। ये हुए घायलः अभी तक प्राप्त समाचारों के अनुसार हादसे में ओमप्रकाश, संतोष, पप्पूराम, पूनाराम, मनोज, सांवराराम, बुद्वराम शामिल है। जबकि मृतकों में गर्भवती महिला सुशीला शामिल थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही जिला कलक्टर अनिल गुप्ता तुरंत नोखा घटनास्थल पहुंचे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।