• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार में लड़की को जिंदा दफन करने का मामला

Posted on: Mon, 08, May 2017 10:28 AM (IST)
बिहार में लड़की को जिंदा दफन करने का मामला

दरभंगाः (राजेश साहू) बिहार के समस्तीपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में कुछ दबंगों ने एक लड़की को ज़िंदा दफनाने की कोशिश की। लड़की का सिर दिख रहा था, शरीर का बाकी हिस्सा ज़मीन के अंदर था। बाद में गांव के कुछ लोगों ने लड़की को काफी मशक्कत के बाद जमीन से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गई है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना जिला समस्तीपुर की है जहां दबंगों ने जमीन विवाद में लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश की. दबंगों ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदी मिट्टी को लड़की के ऊपर डाल दिया. लड़की का पूरा शरीर मिट्टी में दबा था। सिर्फ उसका सिर ही बाहर दिख रहा था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।