• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में होगी राजग सरकार-अनुप्रिया

Posted on: Tue, 18, Oct 2016 11:27 AM (IST)
यूपी में होगी राजग सरकार-अनुप्रिया

जौनपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दावा किया कि यूपी विधानसभा चुनाव में राजग की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। अनुप्रिया पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासन से ऊब चुकी है ,अब वह विकल्प के रूप में राजग की तरफ बडी आशा से देख रही है। अपना दल, भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय गुंडाराज कायम है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास के कार्य ठप हो गए हैं। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है और अब इसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बसपा को प्रदेश की जनता कई बार आजमा चुकी है। वह जब-जब सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार ही बढ़ा है और जहां तक कांग्रेस का प्रश्न है वह तो जो चर्चा से बाहर है उसकी चर्चा क्या करें। निश्चित तौर पर प्रदेश में केवल भाजपा और अपना दल गठबंधन की सरकार आने वाली है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।