• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड को जल्द मेट्रो का तोहफा

Posted on: Mon, 05, Sep 2016 6:50 PM (IST)
उत्तराखण्ड को जल्द मेट्रो का तोहफा

हरिद्वार: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को सरकार जल्द मेट्रो का तोहफा देगी। रुड़की से देहरादून के बीच मेट्रो दौड़ाने के लिए प्राथमिक स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरिद्वार में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के एजेंडे पर प्रदेश सरकार तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि इस योजना पर भी सरकार जल्द काम शुरू करने वाली है। मेट्रो के लिए जल्द एमडी की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद इसका काम शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राज्य में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में दोबारा लौटेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।