गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्म हत्या
आगरा, पिनाहट: (विष्णुचंद गुप्ता)) थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने अपने घर के पंखे पर कॉसी का फन्दा डालकर आत्म हत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मौहल्ला ताल की पार निवासी महाराज सिंह पुत्र कुुवर सिंह उम्र 30 वर्ष कस्बा में मजदूरी का कार्य करता था। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। बुधवार को सुबह गृह क्लेश के चलते युवक ने अपने कमरे के पंखे पर कॉसी का कन्दा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर उन्हौने कमरे का दरवाजा तोडकर युवक के शव को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मजदूरी नही मिलने के कारण किसी का कर्ज नही दे पा रहा था। जिसकी बजह से अक्सर घर में गृह क्लेश बना रहता था। जिसके चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया। मृतक युवक के चार बच्चे है।