• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शांति व्यवस्था एवं अभियोजन सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

Posted on: Wed, 08, Jun 2016 7:57 PM (IST)
शांति व्यवस्था एवं अभियोजन सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़: (शिवेश शुक्ला) पुलिस अधीक्षक एम0पी0 वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ल की अध्यक्षता में शांति व्यवस्था एवं अभियोजन सम्बन्धी बैठक 07 जून 2016 को रात्रि में पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम गैंगेस्टर के नये एक्ट पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसके बारे में अभियोजन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को बताया।

साथ ही शांति व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा सहित सभी उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी सी0ओ0, सभी थानाध्यक्ष तथा चन्द्रेश सिंह तहसीलदार सदर उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने जनपद में शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने सम्बन्धी अपने विचारों को साझा किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।