कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
चन्दौली (माध्यम पीआरपो सेल): पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित वर्मा के निर्देशन में जनपद की सभी दुर्गा प्रतिमाओं को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तालाब पोखरे में सकुशल विसर्जित किया गया। इस दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर थी।
सभी जगह सुरक्षा के कडे इन्तजाम किये गये थे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नही आयी। एसपी श्री वर्मा ने पूजा आयोजन समितियों को धन्यवाद दिया।